scorecardresearch

Good News: अक्षय तृतीया के खास दिन चारधाम यात्रा की होने जा रही शुरुआत, देखें देश की अच्छी खबरें

देवभूमि उत्तराखंड में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए पैदल मार्गों और हेलीपैड से बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है. वहीं, बद्रीनाथ धाम में 'सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0' का भव्य आगाज हुआ है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने इस मेगा इवेंट का शुभारंभ किया, जिसमें 300 जांबाज एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. यह आयोजन 20 अप्रैल तक चलेगा. दूसरी ओर, देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा से पहले एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई.