scorecardresearch

Good News: चारधाम यात्रा के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या, बदरीनाथ धाम में 14 हज़ार भक्तों ने लगाई हाजिरी

उत्तराखंड के चारों धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक करीब सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जबकि पहले दिन 14 हज़ार लोगों ने बदरीनाथ धाम में हाजिरी लगाई। उधर, प्रयागराज में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा का भव्य समापन हुआ। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित शारदा मंदिर में आदि अष्टकम कार्यक्रम के तहत भरतनाट्यम प्रस्तुत किया गया, वहीं गांदरबल में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। वेल्थ रिपोर्ट दो हज़ार 26 के अनुसार, सर्वाधिक अमीरों की सूची में भारत दुनिया में छठे नंबर पर पहुंच गया है और देश में 250 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वालों की संख्या 19,877 हो गई है। खेल जगत में, चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया है। आज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। इसके अलावा, मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है और चीन में छठे एशियाई बीच गेम्स का आगाज हो गया है।