अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने हनुमान जी को चमेली का तेल, सिंदूर और बेसन के लड्डू अर्पित किए. वहीं, चार धाम यात्रा के तहत बद्रीनाथ धाम में नया रिकॉर्ड बन रहा है, जहां अब तक करीब 4 लाख 30 हजार भक्त दर्शन कर चुके हैं. महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक शिल्पकार ने डेढ़ किलो चांदी से नौ इंच लंबी कोल्हापुरी चप्पलें तैयार की हैं. राजस्थान के पाली में भीषण गर्मी के बीच वन्य जीवों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था की जा रही है. देखिए अच्छी खबरें.