scorecardresearch

Good News: उत्तराखंड में देखने को मिली लोक संस्कृति और श्रद्धा की शानदार झलक, देखें देश की कई अच्छी खबरें

उत्तराखंड में एक बार फिर लोक संस्कृति और श्रद्धा की शानदार झलक देखने को मिली. रम्माण मेला का आयोजन चमोली में धूमधाम से किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. भूमियाल देवता मंदिर परिसर में आयोजित इस मेले में 18 ताल और 18 मुखौटा नृत्य के साथ रामायण का जीवंत मंचन किया गया. ढोल-दमाऊं की थाप पर कलाकारों ने मूक अभिनय के जरिए पौराणिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.