चार धाम यात्रा में अब तक 12 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए हैं, जिनमें केदारनाथ में पांच लाख और बद्रीनाथ में तीन लाख श्रद्धालु शामिल हैं. तमिलनाडु के श्रीरंगम मंदिर में चित्रे उत्सव के दौरान भगवान रंगनाथ की शोभायात्रा निकाली गई. फ्रांस के कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने रेड कारपेट पर जलवा बिखेरा. राजस्थान के पुष्कर में 43 डिग्री तापमान के बीच एक रूसी महिला नौ धूनी अग्नि तप कर रही है. देश में मानसून तय समय से पहले 25 से 27 मई के बीच केरल पहुंच सकता है. राजस्थान पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए गूगल मैप पर ब्लैक स्पॉट की जानकारी देने की पहल की है. देखिए अच्छी खबरें.