scorecardresearch

Good News: मदमहेश्वर धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा में अबतक 17 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन..देखें अच्छी खबरें

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे जोरों पर है. द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट आज भव्य सजावट के साथ खोले जा रहे हैं. 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुलेंगे, जिसके लिए ऋषिकेश से यात्रा शुरू हो चुकी है. अब तक 17 लाख 30 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं, जिनमें 7 लाख से ज्यादा ने केदारनाथ में हाजिरी लगाई हैं. एक मशहूर अभिनेता ने भी केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन किए. मेवाड़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर में एक भक्त ने हार्ट सर्जरी सफल होने पर 197 ग्राम का चांदी का दिल भेंट किया है. वहीं, एक पूर्व क्रिकेटर ने बेटी के साथ वृंदावन के माता कात्यायनी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की. जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में नशा विरोधी अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई. भीषण गर्मी से बचने के लिए पर्यटक कश्मीर के बांदीपुरा का रुख कर रहे हैं, जहां मई में भी बर्फबारी का आनंद मिल रहा है. देखिए अच्छी खबरें.