scorecardresearch

Good News: भक्ति और उत्साह के साथ चारधाम यात्रा जारी, 13 लाख के पार पहुंची यात्रियों की संख्या

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के 27वें दिन तक करीब साढ़े तेरह लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं. वहीं, उज्जैन में मासिक शिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई. मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. मथुरा में सरकारी सुविधाओं के लिए 'मेरो मथुरा' ऐप लॉन्च किया गया है और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में 516 स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई हैं. बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा सीआईएसएफ को सौंपी गई है, जहां जवानों ने ड्रिल का प्रदर्शन किया. अमरावती में ट्रैफिक पुलिस को गर्मी से बचाने के लिए एयर कूल जैकेट दिए गए हैं. बांका में जिला जज सत्यभूषण आर्य तेल बचाने के लिए साइकिल से दफ्तर पहुंचे. पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षा में उत्तरी 24 परगना के आदित्र्य पॉल ने टॉप किया है. देखें अच्छी खबरें.