scorecardresearch

Good News: बड़ा मंगल पर हनुमानगढ़ी में उमड़े भक्त, देखें देश की कई अच्छी खबरें

अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़ा मंगल पर हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई. भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर चमेली का तेल, सिंदूर और लड्डू अर्पित किए. वहीं, चारधाम यात्रा को लेकर भी जबरदस्त उत्साह है और अब तक 11 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने भस्म आरती में हिस्सा लिया. दूसरी ओर, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पालघर के गुहर गांव में 'क्लाइमेट स्मार्ट विलेज' का शुभारंभ किया, जिससे 130 परिवारों को मुफ्त सौर बिजली मिलेगी. राजस्थान के उदयपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां पेशे से ड्राइवर दूल्हा अपनी दुल्हन को कार की जगह जेसीबी में बैठाकर घर लाया.