बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह डोली अपनी शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ से प्रस्थान कर गौरीकुंड पहुंची.. जहां सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच डोली की भव्य आरती संपन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में भक्त शामिल हुए और जमकर 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाए.. वहीं कल यानि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी.