scorecardresearch

Good News: सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा अमृत पर्व, देखिए अच्छी खबरें

आज सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे होने पर अमृत पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही, वडोदरा में पीएम मोदी को सामाजिक सुधार और राष्ट्रीय विकास में उनके योगदान के लिए 'सरदार गौरव रत्न' से सम्मानित किया जाएगा. वह नवनिर्मित सरदार धाम भवन 3 का उद्घाटन भी करेंगे. दूसरी ओर, चारधाम यात्रा में अब तक 10.5 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें केदारनाथ में 4.5 लाख और बद्रीनाथ में 2.7 लाख भक्त शामिल हैं. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और कुबेर टीला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मदर्स डे पर कुनो नेशनल पार्क ने चीता माताओं पर एक शॉर्ट फिल्म जारी की है; भारत में अब चीतों की संख्या 57 हो गई है.