scorecardresearch
Advertisement
गुड न्यूज़

रिया सिंह से हुई कश्मीर रियासत के प्रिंस मार्तंड सिंह की शादी, पीएम मोदी ने दी बधाई, तस्वीरों में देखिए भव्यता

(Photo/@pitamberpratapbjp)
1/6

जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार में शहनाई गूंजी. प्रिंस विक्रमादित्य सिंह के बेटे राजुकमार मार्तंड सिंह की शादी रिया सिंह बादल से हुई. शाही फैमिली ने 3 नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन रखा था. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कपल को आशीर्वाद दिया. इस शाही शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Photo/@mssirsa
2/6

जम्मू-कश्मीर की शाही फैमिली के सदस्य राजकुमार मार्तंड सिंह की शादी बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया सिंह बादल से हुई. दुल्हन के रॉयल लुक की खूब चर्चा हो रही है.

Photo/@voiceofdogras
3/6

दुल्हन रिया सिंह ने लाल रंग का हैवी ब्राइडल लहंगा पहना था. लहंगे में बारीक और हैवी एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है. सुनहरे धागों से बने पारंपरिक फूलों और बेल-बूटों जैसे मोटिफ्स लगाए गए.

Photo/@MSBADAL
4/6

दुल्हन ने लहंगे के साथ हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना था. जिसके बॉर्डर पर रेड मोतियों की डिटेलिंग की गई थी. इसके साथ ही ब्लाउज की छोटी स्लीव्स और डीप नेकलाइन उसे अलग बना रहा.

Photo/@voiceofdogras
5/6

दूल्हा मार्तंड सिंह ने रेड-गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन वाली बंदगला शेरवानी पहनी थी. उनकी शेरवानी कमर तक लाल और नीचे गोल्डन कलर की थी.

Photo/@pitamberpratapbjp
6/6

शाही शादी के बाद 3 नवंबर को रिसेप्शन आयोजित हुआ. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे और कपल को आशीर्वाद दिया.