Amethi News
Amethi News
सरकारी आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है. योजना का लाभ मिलने के बाद वर्षों से घास-फूस के घर में रहने वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है. कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में देखने को मिल रहा है, जहां सालों से घास-फूस के बने घर में रहने वाली विधवा महिला को सरकार की आवास योजना से पक्के घर का सपना अब साकार हो गया है. मोरंग, ईंट और सीमेंट से बने सरकारी आवास के मिलने के बाद महिला के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है.
विधवा के लिए वरदात साबित हुई आवास योजना-
जनपद के अमेठी विकास खंड के लोहरता गांव की रहने वाली देवमती सालों से घास-फूस के बने छप्पर में रहकर जीवन यापन करती थी. 20 साल पहले इनके पति की भी मौत हो चुकी थी. बरसात के दिनों में पूरे घर में पानी आ जाता था. उन्होंने पक्के मकान के लिए अधिकारियों से फरियाद लगाई. जिसके बाद उनको सरकारी आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया गया.
सपने में भी नहीं सोचा था कि पक्का मकान होगा- देवमती
देवमती ने बताया कि पहले वह घास-फूस से बने घर में रहती थीं. बरसात के दिनों में घर में पानी टपकने के कारण खाने-पीने के सामान समेत जरूरी सामान भी भीग जाता था. बारिश के मौसम में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.
देवमती को जब काफी मुश्किलों के बाद सरकार की आवास योजना का लाभ मिला और पक्का मकान बनकर तैयार हुआ तो देवमती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उनका कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका पक्के घर का सपना पूरा हो पाएगा.
आवास योजना की जमकर की तारीफ-
देवमती सरकार की आवास योजना की जमकर सराहना कर रही हैं. उनका कहना है कि सरकार की इस योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को काफी फायदा मिल रहा है. पक्का घर मिलने से अब उन्हें बारिश और खराब मौसम में पहले जैसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है और पक्के मकान में अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: