scorecardresearch

दिवाली से पहले देश को मिली बड़ी खुशखबरी! विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोवैक्सीन के इस्तेमाल की दी मंजूरी

दिवाली पर WHO से शुभ संदेश आया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की आज होने वाली बैठक में भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को मंजूरी मिल गई है. इससे पहले कमेटी दो बार कोवैक्सिन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक से स्पष्टीकरण मांग चुका है.

Advertisement
कोवैक्सीन को म‍िली WHO की मंजूरी कोवैक्सीन को म‍िली WHO की मंजूरी
हाइलाइट्स
  • भारत बायोटेक की वैक्सीन है कोवैक्सीन

  • इससे पहले 6 वैक्सीन को पहले ही मिल चुकी है मंजूरी

दीपावली से पहले देश को बड़ी खुशखबरी मिली है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी World Health Organisation (WHO) ने कोवैक्सीन (Covaxin) को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. WHO की बुधवार को हुई टेक्निकल कमेटी की बैठक में कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल कर लिया है. इससे पहले WHO की टेक्निकल कमेटी कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक से दो बार स्पष्टीकरण मांग चुकी थी.

कोवैक्सीन को मंजूरी से पहले मांगे ये डॉक्यूमेंट

विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत की बायोटेक वैक्सीन को डब्लूएचओ की इमरजेंसी लिस्ट में शामिल करने के लिए अब तक कई बार अलग अलग डेटा और डॉक्यूमेंट मांग चुका है. कोवैक्सिन की मंजूरी को लेकर इससे पहले भी एक बार डेटा मांगा जा चुका है. इस बैठक में डब्ल्यूएचओ ने कहा था, ‘तकनीकी सलाहकार समूह ने बैठक में फैसला किया कि टीके के वैश्विक इस्तेमाल के मद्देनजर और स्पष्टीकरण मांगे जाने की जरूरत है.’ 

इन देसी वैक्सीन को मिल चुकी है मजूंरी

अब तक भारत की 6 वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें फाइजर, एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड, जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन, मॉडर्ना की एमआरएनए-1273, सिनोफार्म की बीबीआईबीपी-कोरवी और कोरोनावैक शामिल है.

दूसरे देशों के टीकाकरण में और ज्यादा सक्षम होगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में जी 20 शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान who द्वारा भारतीय टीकों को मंजूरी देने की भी बात की. पीएम मोदी ने कहा कि COVID-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा होगी, और भारत दूसरे देशों में भी लोगों का टीकाकरण करने में सक्षम होगा.