scorecardresearch

ब्रिटेन की कोविड-19 अप्रूव्ड वैक्सीन की लिस्ट में ‘Covaxin’ को मिली जगह, अब नहीं होना पड़ेगा quarantine

कोवैक्सीन के अलावा, चीन की सिनोवाक (Sinovac) और साइनोफार्म (Sinopharm), दोनों को डब्लूएचओ की इमरजेंसी यूज लिस्ट में जगह मिल चुकी है, इन्हें भी अप्रूवड टीकों की लिस्ट में शामिल किया जायेगा. ब्रिटेन की कोविड-19 अप्रूव्ड टीकों की लिस्ट में भारत की कोवैक्सीन (Covaxin) को शामिल किया जायेगा.

Photo: ANI Photo: ANI
हाइलाइट्स
  • ब्रिटेन की कोविड-19 अप्रूव्ड टीकों की लिस्ट में भारत की कोवैक्सीन को शामिल किया जायेगा

  • 22 नवंबर को सुबह 4 बजे से होगा नया नियम लागू

  • 18 से कम उम्र वालों के लिए यात्रा से जुड़े नियमों को भी आसान बना दिया गया है

ब्रिटेन की कोविड-19 अप्रूव्ड टीकों की लिस्ट में भारत की कोवैक्सीन (Covaxin) को शामिल किया जायेगा. ब्रिटेन सरकार के एक बयान के अनुसार, कोवैक्सीन को 22 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मंजूरी दी जाएगी, इनका मतलब है कि अब भारत से इंग्लैंड जा रहे उन लोगों को आसानी से बिना सेल्फ-आइसोलेट यानि क्वारंटाइन (quarantine) हुए एंट्री मिल सकेगी, जिन्होंने कोवैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं. आपको बता दें, भारत निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका COVID-19 वैक्सीन कोविशील्ड को पिछले महीने ही ब्रिटेन की इस अप्रूव्ड लिस्ट में जोड़ा गया है.

भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "यूके में भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. 22 नवंबर से वो यात्री जिन्हें WHO द्वारा इमरजेंसी यूज अप्रूवल लिस्ट वाली वैक्सीन लगाई जा चुकी है, उन्हें खुद को सेल्फ-आइसोलेट नहीं करना होगा.”

 
22 नवंबर को सुबह 4 बजे से होगा नया नियम लागू 

कोवैक्सीन के अलावा, चीन की सिनोवाक (Sinovac) और साइनोफार्म (Sinopharm), दोनों को डब्लूएचओ की इमरजेंसी यूज लिस्ट में जगह मिल चुकी है, इन्हें भी अप्रूवड टीकों की लिस्ट में शामिल किया जायेगा. इस कदम से जिससे संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया के लोगों को काफी फायदा होगा. पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों को ब्रिटेन पहुंचने से पहले प्री-टेस्ट और 8 दिनों तक खुद को क्वारंटाइन करने     की जरूरत नहीं होगी. 

यूके के हेल्थ सेक्रटरी साजिद जाविद ने कहा, “हमारी सीमाओं की सुरक्षा के लिए रेड लिस्ट और क्वारंटाइन सिस्टम जरूरी है और जैसा कि हमने कहा है कि हम देशों को रेड लिस्ट में शामिल करके कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे.”

18 से कम उम्र वालों के लिए भी नियमों को किया आसान 

ब्रिटेन सरकार ने इंग्लैंड आने वाले सभी 18 से कम उम्र वालों के लिए यात्रा से जुड़े नियमों को भी आसान बना दिया है. उन्हें अब बॉर्डर पर पूरी तरह से वैक्सीनेटेड माना जाएगा और पहुंचने पर उन्हें प्री-कोविड टेस्ट और क्वारंटाइन टेस्ट से छूट दी जाएगी. अगर वे कोविड पॉजिटिव हैं केवल तभी उन्हें पोस्ट-अराइवल टेस्ट करवाना या पीसीआर टेस्ट करवाना होगा.