scorecardresearch

दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, बढ़ गई पिंक टिकट की डेडलाइन, जानें कब तक कर सकेंगी यात्रा

डीटीसी बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार ने पिंक टिकट की सुविधा 16 अगस्त से आगे बढ़ा दी है. अब महिलाएं दिए गए डेडलाइन के बाद भी मुफ्त में सरकारी बसों में यात्रा कर सकेंगी.

Advertisement
पिंक टिकट की वैधता 31 अगस्त 2026 तक बढ़ी पिंक टिकट की वैधता 31 अगस्त 2026 तक बढ़ी

दिल्ली परिवहन विभाग की तरफ से शनिवार को जारी आदेश में योग्य अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पिंक टिकट की समय सीमा 16 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है. अब महिलाएं 31 अगस्त तक पेपर वाला पिंक टिकट लेकर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. पहले 16 अगस्त से पिंक साथी स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य करने की योजना थी, लेकिन अब इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. इसलिए फिलहाल पिंक टिकट की वैधता बढ़ा दी गई है, ताकि किसी महिला को यात्रा करने में दिक्कत न हो.

16 अगस्त की जगह अब 31 अगस्त तक चलेगा पिंक टिकट
परिवहन विभाग की तरफ से शनिवार को जारी आदेश में बताया गया कि सक्षम अधिकारी ने पेपर आधारित पिंक टिकट जारी करने की मौजूदा व्यवस्था को 31 अगस्त तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. यानी इस बढ़ी हुई अवधि में योग्य महिला यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर के लिए पेपर वाला पिंक टिकट ले सकेंगी. पहले फैसला लिया गया था कि 16 अगस्त से महिलाओं के लिए पिंक साथी स्मार्ट कार्ड जरूरी होगा. अब इसकी डेडलाइन बढ़ने से महिलाओं को फिलहाल पेपर पिंक टिकट से ही मुफ्त सफर की सुविधा मिलती रहेगी.

अगस्त के अंत तक बढ़ेंगे पिंक साथी स्मार्ट कार्ड
दिल्ली में अब तक करीब 18 लाख पिंक साथी कार्ड बांटे जा चुके हैं. सरकार का लक्ष्य है कि अगस्त के अंत तक इस संख्या को और बढ़ाया जाए. इसके बाद पिंक साथी स्मार्ट कार्ड को अनिवार्य किया जाएगा. सरकार धीरे-धीरे पुराने पेपर वाले पिंक टिकट की व्यवस्था खत्म करके स्मार्ट कार्ड आधारित सिस्टम की तरफ बढ़ रही है. आगे महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा इसी पिंक साथी कार्ड के जरिए दी जाएगी.

महिलाओं को जागरूक करने के लिए 50 केंद्र भी बनाए
पिंक साथी स्मार्ट कार्ड बनवाने में महिलाओं को परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली सरकार ने शहर में 50 अधिकृत केंद्र बनाए हैं. महिलाएं इन केंद्रों पर जाकर अपना पिंक साथी कार्ड बनवा सकती हैं.  वहीं, नई व्यवस्था की जानकारी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाने के लिए डिपो और बसों में अनाउंसमेंट किया जाएगा. इसके अलावा सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और दूसरे माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि महिलाएं समय रहते स्मार्ट कार्ड वाली व्यवस्था को समझ सकें.
 

ये भी पढ़ें