Poonch (Photo/Social Media)
Poonch (Photo/Social Media)
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले का एक गांव आजादी के 76 साल बाद भी बाहरी दुनिया से कटा हुआ है. इस गांव में जाने के लिए कोई सड़क नहीं है. लेकिन इस गांव के लोगों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है. जल्द ही ये गांव सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा. इस गांव का नाम चेल्ला डांगरी है.
जल्द सड़क से जुड़ेगा गांव-
चेल्ला डांगरी गांव को सड़क से जोड़ने की तैयारी हो गई है. एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ के उपायुक्त यासिन एम चौधरी ने चेल्ला डांगरी को अटोली और तहसील मुख्यालय से जोड़ने के लिए रोड बनाने के काम का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि गांव के लोग आजादी के बाद से ही आसपास की पंचायतों और दूसरे स्थानों से सड़क के जरिए जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस योजना को पूरा कर लिया जाएगा.
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन-
उपायुक्त ने सथरा ब्लॉक के केनू कलानी पंचायत में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में हिस्सा लिया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले की हर पंचायत में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वंचित को सभी सुविधाओं का लाभ मिल सके.
ये भी पढ़ें: