scorecardresearch

बहनों के लिए Good News, डाक विभाग ने शुरू की नई पहल... Water Proof लिफाफे में भाइयों को मिलेगी राखी

राखी के मौके पर बेशक भाई बहन के पास न हो, लेकिन बहन भाई की कलाई के लिए राखी जरूर भेजती है. फिर चाहे उसे वह दूर रह रहे भाई के लिए डाक के जरिए भेजनी पड़े. भाई बहन के इस प्रेम भरे रिश्ते को देखते हुए डाक विभाग ने एक खास पहल चलाई है, जो डाक के जरिए भेजी जा रही राखियों को सुरक्षित रखेंगी.

Advertisement
वॉटर प्रूफ राखी लिफाफा वॉटर प्रूफ राखी लिफाफा

भाई बहन के सबसे पवित्र माने जाने वाले त्योहार रक्षाबंधन पर भारतीय डाक विभाग की और से एक खास पहल की गई है. इस पहल में डाक विभाग की और से 10 रुपए वाले वॉटर प्रूफ लिफाफे डिजाइन किए गए हैं. वॉटर प्रूफ लिफाफे में बहने विदेशों में रह रहे अपने भाइयों को सुरक्षित तरीके से राखियां भेज सकेंगी. करनाल डाक विभाग में कई बहनें इस खास पहल से तहत वॉटर प्रूफ लिफाफों में अपने भाइयों को विदेशों और विभिन्न राज्यो में राखी भेज रही हैं.

बहनें भेज सकेंगी सुरक्षित तरीके से राखियां

करनाल भारतीय डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक पंकज कुमार मीणा का कहना है कि राखी के पर्व पर भारतीय डाक विभाग ने वॉटर प्रूफ लिफाफे डिजाइन किए हैं. इन लिफाफों के जरिए से बहनें-माताएं अपने भाइयों को किसी दूसरे प्रदेश या विदेश में राखियां भेज सकेंगी. डाक अधिकारी ने कहा कि इसकी कीमत डाक विभाग की ओर से केवल 10 रुपए रखी गई है.

डाक विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसके लिए आपको केवल पोस्ट ऑफिस में आकर एक लिफाफा खरीदना है और उसमें राखी रखनी है, और इसे बुक करवा देना है. उन्होंने कहा इसका ये फायदा है आपकी राखी समय पर पहुंचेगी, और सुरक्षित पहुंचेगी. उन्होंने कहा डाक विभाग ने इस वॉटर प्रूफ लिफाफे को मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है.

भाई को विदेश राखी भेजने पहुंची डाक विभाग

भाई को विदेश में राखी भेजेने के लिए करनाल डाक विभाग में पहुंची नेहा ने कहा, डाक विभाग की और से एक बहुत अच्छी पहल की गई है. रक्षाबंधन पर भाई बहन के पवित्र रिश्ते को देखते हुए केवल 10 रुपए में वाटर प्रूफ लिफाफे के जरिए अपनी राखी को विदेशों में भी भेज सकती है. नेहा ने कहा डाक विभाग की और से समय-समय पर बहुत सारी स्कीमें चलाई जाती है लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर बहुत अच्छी स्कीम चलाई गई है.