scorecardresearch

अब YONO पर मिलेगा 3 लाख तक का उधार, sbi ने लॉन्च किया ‘SBI Easy Ride’,

इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को (sbi) के डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो ऐप के ज़रिए अप्लाई करना होगा. इस स्कीम के तहत  Easy Ride लोन के तहत 3 लाख रुपये तक और कम से कम 20,000 रुपये के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
sbi ने लॉन्च किया टू-व्हीलर लोन sbi ने लॉन्च किया टू-व्हीलर लोन
हाइलाइट्स
  • 3 लाख रुपये तक की राशि के टू-व्हीलर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं

  • योजना में न्यूनतम लोन की दर 20000 रुपये

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए प्री-अप्रूव्ड टू-व्हीलर लोन (SBI Easy Ride Loan) स्कीम लॉन्च किया है. इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को (sbi) के डिजिटल प्लेटफॉर्म योनो ऐप के ज़रिए अप्लाई करना होगा. इस स्कीम के तहत  Easy Ride लोन के तहत 3 लाख रुपये तक और कम से कम 20,000 रुपये के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें चार साल की अधिकतम अवधि के लिए लोन पर सालाना 10.5 फीसदी का ब्याज लगेगा.

सीधा डीलर के खाते में जाएगा पैसा 

इस योजना के तहत एक तरफ जहां डिजिटल लोन की पेशकश से ग्राहकों को गाड़ियां खरीदने में आसानी होगी, तो वहीं  परेशानी मुक्त बैंकिंग अनुभव भी होगा. दो पहिया खरीदने के लिए SBI से लिया गया लोन सीधे डीलर के खाते में भेजा जाएगा. इस योजना के तहत गाड़ी की ऑन-रोड कीमत का 85% तक का लोन लिया जा सकता है.

3 लाख रुपये तक तक का मिलेगा लोन

बैंक ने एक बयान में कहा कि एसबीआई के सभी पात्र ग्राहक योनो ऐप के जरिए किसी ब्रांच में जाए बिना डिजिटली टू-व्हीलर लोन का फायदा उठा सकते हैं. एसबीआई ने कहा कि ग्राहक Easy Ride लोन के तहत 3 लाख रुपये तक और कम से कम 20,000 रुपये के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें चार साल की अधिकतम अवधि के लिए लोन पर सालाना 10.5 फीसदी का ब्याज लगेगा. आपको बता दें कि अभी तक योनो यूजर्स की संख्या 8 करोड़ 90 लाख है, और इसके साथ ही, इसके 4 करोड़ 20 लाख रजिस्टर्ड यूजर हैं.