scorecardresearch

खिलाड़ियों को तोहफा, सीएम योगी देंगे 470 खिलाड़ियों को पुलिस का नियुक्ति पत्र, 866 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया

यूपी सरकार कुशल खिलाड़ी कोटे से 470 खिलाड़ियों को पुलिस में नियुक्ति पत्र सौंपने जा रही है. इसमें 43 उप निरीक्षक, 295 आरक्षी और 132 आरक्षी (पीएसी) शामिल हैं. इसके साथ ही 866 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है.

Advertisement
Yogi Adityanath Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश सरकार लगातार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है. प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दे रही है. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार कुशल खिलाड़ी कोटे से 470 खिलाड़ियों को यूपी पुलिस में नियुक्ति पत्र सौंपने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इन खेल प्रतिभाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इसमें 43 उप निरीक्षक, 295 आरक्षी और 132 आरक्षी (पीएसी) शामिल हैं.

470 खिलाड़ियों को दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. उन्होंने पोस्ट शेयर किया और बताया कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही नए उत्तर प्रदेश की नई खेल संस्कृति है.

उन्होंने लिखा कि इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए आज उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटे के अंतर्गत चयनित 43 उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस), 295 आरक्षी (नागरिक पुलिस) एवं 132 आरक्षी (पीएसी) सहित कुल 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे.

पहले सिफारिश की होती थी चर्चा- सीएम
इसके साथ ही सीएम योगी ने ये भी कहा कि आज खिलाड़ियों के लिए खुल रहे सरकारी सेवा के ये द्वार उस बदलाव की तस्वीर भी हैं, जो उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद देखा है. इससे पहले खेल कोटा उपेक्षित था और भर्तियों में प्रतिभा से अधिक सिफारिश व पहुंच की चर्चा होती थी.

866 खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही- सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है. जबकि 866 खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि डबल इंजन सरकार ने खेल प्रतिभाओं को रोजगार व सुरक्षित भविष्य से जोड़ा है. इसी का परिणाम है कि विभिन्न विभागों में अब तक 534 से अधिक खिलाड़ियों की सीधी भर्ती हो चुकी है, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस में 866 अन्य खिलाड़ियों की भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: