
रणधीर सिंह
रणधीर सिंह
मुश्किल नहीं कुछ भी अगर ठान लीजिए, दिल्ली में रहनेवाले 68 साल के रणधीर सिंह चिकारा से मिलने के बाद आप भी इस पर यकीन करने लगेंगे. यूं तो रिटायरमेंट के बाद लोग अपना अक्सर नाती-पोतों के साख गुज़ारते हैं, लेकिन रणधीर सिंह चिकारा ने दिल्ली पुलिस की मौकरी से रिटायर होने के बाद किताबों से दोस्ती कर ली और पढ़ने के अपने अधूरे सपने को पूरा करने में जुट गए.
कम उम्र में छूट गया पिता का साथ
रणधीर सिंह बताते हैं कि क्योंकि पिता बहुत कम्र उम्र में हाथ छोड़ कर दुनिया से चल बसे तो पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए, लेकिन रिटायर होने के बाद उन्होंने अपना अधूरा सपना पूरा करने का मन बना लिया और बारहवी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की तालीम मुकम्मल की.
बेटे के साथ एक ही कमरे में दिया एग्जाम
रणधीर सिंह बताते हैं कि जब उनकी पढ़ने की उम्र थी तब पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उनकी पढ़ाई हो नहीं पाई. क्योंकि पिता बहुत कम्र उम्र में हाथ छोड़ दुनिया से चले गए थे. रणधीर बताते हैं कि रिटायरमेंट के बाद पढ़ाई में एक ऐसा मोड़ भी आया जब उन्होंने एक ही क्लास रूम में बैठकर अपने बेटे के साथ एग्जाम दिया.
आपकी काबिलयत आपकी क्वालीफिकेशन से मैच नहीं करती
रणधीर बताते हैं कि उनके मन में तो था कि पढ़ाई करनी है, लेकिन मन एक दिन एक घटना से पक्का हुआ. दरअसल एक प्रोग्राम में उनकी मुलाकात पुलिस कमिश्नर से हुई पुलिस कमिश्नर ने उन्हें मिलने के लिए अपने ऑफिस बुलाया रणवीर जी को लगा कि उन्हें अपना बायोडाटा साथ लेकर जाना चाहिए. वह जब अपना बायोडाटा बनवाने गए और अपनी क्वालिफिकेशन बताई तो टाइप करने वाला रुक गया और बोला सर आपकी काबिलियत के हिसाब से आपकी क्वालिफिकेशन मैच नहीं कर रही इसलिए मैं बायोडाटा से क्वालिफिकेशन का कॉलम हटा देता हूं. रणधीर बताते हैं कि उस दिन उन्होंने ठान लिया कि वह इस कमी को पूरा करके रहेंगे.
बाबा रामदेव के भक्त, IAS IPS को सिखाया योग
रणधीर जी बाबा रामदेव के बड़े भक्त हैं उन्होंने बाबा रामदेव के 12 दिन के शिविर में हिस्सा भी लिया है. वो खुद अब तक 177 सिविर योग कंडक्ट कर चुके हैं. इन्होंने 1 लाख लोगों को योग सिखाया है. इनमें 32 आपीएस 10 आईएएस 87 डॉक्टर्स औरल2 जज को योग सिखाया है. रणधीर सिंह को दिल्ली पुलिस का रामदेव कहा जाता था। रणधीर कहते हैं कि वो चाहते हैं कि उनका जीवन यूं ही लोगों को योग सिखाने और निरोग बनाने में निकल जाए.

रणधीर सिंह की स्कूली शिक्षा
रणधीर सिंह ने 1973 में हाई स्कूल किया. 1974 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए और 40 साल 10 महीने तक पुलिस महकमे में नौकरी की. 2015 में रिटायरमेंट के बाद 12वीं की क्लास की परीक्षा दी. 2019 में योग और जीवन विज्ञान में बीए किया. 2021 में योग और जीवन विग्यान में ही एमए भी किया. इसके बाद नैरोपैथी में डिप्लोमा भी किया है.