scorecardresearch

Good News: अमरनाथ यात्रा के लिए पुलिस का 'डिजिटल महाकवच'... क्यूआर कोड और ऐप से होगी सेवादारों की निगरानी

गुड न्यूज़ टुडे के इस बुलेटिन में देश की सात खबरें हैं। पहली खबर अमरनाथ यात्रा की है, जहां जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा का डिजिटल महाकवच तैयार किया है। सेवादारों के लिए पहचान ऐप और क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। दूसरी खबर पुरी की है, जहां 16 जुलाई को होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए रथों का निर्माण चल रहा है। तीसरी खबर वाराणसी से है, जहां संकरी गलियों में रास्ता खोजने के लिए बेहतर वे नाम का एआई आधारित नेविगेशन ऐप लॉन्च किया गया है। चौथी खबर गुंटूर की है, जहां एक महिला की अवेक ब्रेन सर्जरी की गई और इस दौरान वह फिल्म देखती रही। पांचवीं खबर सोनीपत की शिक्षिका सुनीता की है, जिन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर रक्तदान शिविर लगाया। छठी खबर भागलपुर से है, जहां मैंगो मैन अशोक चौधरी ने एक ही पेड़ पर 52 किस्म के आम उगाए हैं। सातवीं खबर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पूर्व स्टेशन मैनेजर राकेश कुमार शर्मा की है, जिन्होंने 1963 यात्रियों का खोया सामान लौटाकर रिकॉर्ड बनाया है।