अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम जारी है. श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में राम लला के दर्शन करने आ रहे हैं और चढ़ावा चढ़ा रहे हैं.मंदिर प्रबंधन की मानें तो बीते 15 दिनों में मंदिर में रखी गई दान पेटी में एक करोड़ से ज्यादा की रकम आ चुकी है. राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी में कहा जा रहा है कि बैंक अधिकारियों और दान की गिनती करने वालों ने बताया है कि जनवरी 2023 में दान की राशि में तीन गुना का इजाफा हुआ है.
The construction work of the Ram temple is going on in Ayodhya. In the information given by the office related to the Ram Mandir Trust, it is said that the bank officials and those who count the donations have told that in January 2023, there has been a three-fold increase in the number of donations. Watch the Video To Know More.