scorecardresearch
Advertisement

आर्मी बूट्स से हाई हील तक, जसमीत कौर की सक्सेस स्टोरी

जसमीत ने आर्मी में भी झंडे गाड़े और ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा तो वहां भी परचम फहराया. हाल ही में उन्होंने गुरुग्राम में हुए मिसेज़ इंडिया सेंट्रल गोल्ड खिताब अपने नाम किया है. इस प्रतियोगिता में उनका मुकाबला 100 अन्य प्रतिभागियों से था. लेकिन वो यहां भी सब पर भारी पड़ीं. जसमीत बचपन से ही कुछ अलग करना चाहती थीं. यही चाहत उन्हें आर्मी तक ले गई. जहां उन्होंने शार्प शूटर के तौर पर पहचान बनाई. आर्मी के बाद IIM इंदौर से भी जुड़ीं और कॉरपोरेट की दुनिया को भी देखा फिलहाल वो एक एनजीओ से जुड़ी हैं.