scorecardresearch

Good News: नवरात्रि के आठवें दिन मंदिरों में गूंज रहे मां के जयकारे और मंत्र, देखें आज की 9 गुड न्यूज

चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की आराधना हो रही है। यह दिन साधना, पवित्रता और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है। सूरत के अंबाजी मंदिर में महा अष्टमी पर सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। शिर्डी साईं बाबा मंदिर में तीन दिनों तक चलने वाले श्री रामनवमी उत्सव की शुरुआत कक्कड़ आरती से हुई। राजारपा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर को कोलकाता से मंगाए गए रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। अयोध्या में रामनवमी के उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं और दशरथ महल में शहनाई वादन और रामकथा का आयोजन हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी पत्नी वंशिका के साथ मथुरा के बांकी बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। भारतीय सेना ने अपनी armored regiments को ड्रोन से लैस कर दिया है और शौर्य squadron नाम से छह नई units शामिल की हैं।