उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए अब तक 30 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, जिनमें से 11 लाख ने केदारनाथ के दर्शन किए हैं. वहीं, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर मोबाइल और बैग ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दूसरी ओर, DRDO और भारतीय वायुसेना ने स्वदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइल 'रुद्रम 2' का सफल परीक्षण किया है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारतीय हथियारों की मांग बढ़ी है और रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. देखिए अच्छी खबरें.