Pandit Dhirendra Shastri: मैहर में कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माता-पिता की सेवा के महत्व पर विचार रखे. उन्होंने कहा कि जन्म देने वाली माँ की सेवा किए बिना मंदिरों में की जाने वाली पूजा निष्फल है. जब जन्म देने वाली माता प्रसन्न होती है, तभी भगवती की कृपा मिलती है. भक्त पुंडलीक का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि माता-पिता की सेवा के कारण ही भगवान विट्ठलनाथ पंढरपुर में ईंट पर खड़े रहे. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पृथ्वी पर माता ब्रह्मा के समान जन्मदात्री, पिता विष्णु के समान पालनकर्ता और गुरु शिव के समान सुधारक हैं. उन्होंने एक वृद्धाश्रम की घटना साझा करते हुए युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता को कभी बेसहारा न छोड़ें और उनके त्याग का सम्मान करें.