scorecardresearch
Advertisement

त्योहारों से पहले बाजारों में रौनक, कोरोना की रफ्तार थमी, पटरी पर लौटा व्यापार

रोशनी और खुशियों के त्योहार दिवाली के रंग में पूरा देश रंग रंगने लगा. देश के अलग-अलग हिस्सों में दिवाली की तैयारियां जोरों पर है. बाजारों में भीड़ उमड़ रही है, लोग दिवाली की खरीदारी में जुटे हैं. .कहीं घर सजाए जा रहे हैं, कहीं बाजार में जगमगाते झालरों और सजावट के सामान पटे हैं. कहीं ईको फ्रेंडली दीये बनाए जा रहे हैं. कुम्हार मिट्टी के दिए तैयार करने में जुटे हैं. दिल्ली, सतना, राजकोट, वाराणसी, आगर मालवा, कर्नाटक के शिवमोगा, कर्नाटक के ही कलबुर्गी, यूपी के भदोही और पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना की 9 तस्वीरें आपके सामने हैं.