scorecardresearch
Advertisement

लखनऊ के गोमती तट पर शानदार नजारा, सीएम योगी ने की दीपोत्सव की शुरुआत

दीपावली मेला को खास बनाने के लिए गोमती तट लाइटों से जगमगा रहा है. मेला झूलेलाल वाटिका में लगेगा, लिहाजा आसपास के मंदिरों को सजा दिया गया है. खास यह है कि मंदिरों में लगी रंगबिरंगी लाइटें गोमती नदी के पानी में तैरती दिख रही है. शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में दीपावली मेला का आयोजन हो रहा है. दीपावली मेला को खास बनाने में जुटे नगर निगम ने पहले हजरतगंज को सजाया था और अब मेला स्थल झूलेलाल वाटिका को संवारा जा रहा है.