scorecardresearch
Advertisement

Good News: अग्नि-4 का सफल परीक्षण, स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा सख्त...देखें कई अच्छी खबरें

ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया गया है। 4000 किलोमीटर की रेंज तक निशाना साधने में सक्षम इस मिसाइल का टेस्ट स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड की निगरानी में हुआ। उधर, स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में एनएसजी का मॉकड्रिल आयोजित करने के साथ ही बहुस्तरीय सुरक्षा प्लान लागू कर दिया गया है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की धूम के बीच दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं, राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया है और राजधानी में टेक्सटाइल एक्सपो का आयोजन हुआ है।