गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेले का आयोजन शुरू हो गया है, जिसमें 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं, 3 जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं और सुरक्षा की मॉकड्रिल की जा रही है. इसके साथ ही, भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब जीत लिया है. इसके अलावा, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खाटू श्याम जी के भक्तों के लिए सुंदरपुर रेलवे स्टेशन के निर्माण की घोषणा की है. देखिए अच्छी खबरें.