गंगा दशहरे के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर की पहली वर्षगांठ मनाई गई. मंदिर परिसर में विशेष हवन-पूजन और भव्य आरती का आयोजन हुआ. वहीं, ज्येष्ठ माह के चौथे बड़ा मंगल पर हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और अब तक 22 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं, जिनमें केदारनाथ पहुंचने वालों की संख्या सबसे अधिक है. देखें अच्छी खबरें.