जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में स्थित प्राचीन बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर की वार्षिक यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच पूंछ आधार शिविर पहुंच गया है. वहीं राजस्थान के जयपुर स्थित गलता तीर्थ धाम में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गई और धौलपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए 11 हजार पौधों की कांवड़ यात्रा निकाली गई. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर के बगिया गांव में किसानों के साथ खेतों में हल चलाते नजर आए. दुर्ग में ऑटो व ई-रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्यूआर कोड प्रणाली शुरू की गई है.