scorecardresearch

Good News: बरसाना में लट्ठमार होली की तैयारी, मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में उत्सव की धूम..देखें अच्छी खबरें

बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली की तैयारियां जोरों पर हैं. मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव की धूम है जहां साधु संतों ने श्रद्धालुओं के साथ होली खेली. मथुरा में हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों शहरवासियों ने पारंपरिक साफा पहनकर हिस्सा लिया. हिमाचल प्रदेश के चंबा में सेहल जुकारू त्योहार मनाया गया जहां पांगी की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली. मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नई व्यवस्था लागू की गई है जहां संध्या और शयन आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को दो सौ पचास रुपए फी देकर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी. देखिए अच्छी खबरें.