scorecardresearch
Advertisement

Bihar: गया के DM की खास पहल, गांवों में vaccination के लिए फ्री एम्बुलेंस को किया रवाना

बिहार के गया से गुड न्यूज आई है. देश में कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन लगवाने को लेकर जागरुकता बढ़ाने के प्रयास सब कर रहे हैं. इसी कड़ी में गया के डीएम ने 10 गांवों में 100 परसेंट वैक्सीनेशन के लिए फ्री एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बता दें कि बिहार के गांवो में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना संक्रमण को रोकने और गांव को संक्रमण से आजाद करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर कोरोना वैक्सीन का अभियान चलाया जा रहा है.