scorecardresearch

Good News: नवरात्र के पांचवें दिन देशभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता, देखिए अच्छी खबरें

चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन देशभर के मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की आराधना की जा रही है. दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और विधि विधान से आरती उतारी गई. कटरा के वैष्णो देवी धाम में नवरात्र की धूम देखी गई, जहां दूर दूर से भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचे. मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है. लोक आस्था का महापर्व चैती छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया, जहां औरंगाबाद में विशेष तैयारियां की गई हैं. जयपुर में गणगौर महोत्सव के तहत सिटी पैलेस से 30 से ज्यादा झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई.