चैत्र नवरात्र के छठे दिन देशभर में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जा रही है... महर्षि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम कात्यायनी पड़ा. यह विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने वाली, साहसी और शत्रुओं का नाश करने वाली देवी मानी जाती हैं.