scorecardresearch

Good News: देवभूमि में धूमधाम से जारी है चारधाम यात्रा, केदारनाथ पहुंचे सबसे ज्यादा 13 लाख श्रद्धालु

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और अब तक 38 लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने आगामी अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए जम्मू रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया है. वहीं, भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में पहला स्वदेशी होवरक्राफ्ट शामिल किया गया है, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी उपकरणों का उपयोग हुआ है. उधर, नागपुर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के 100वें स्वदेशी बूस्टर को हरी झंडी दिखाई गई है. देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जबकि गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र में वन्यजीवों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. देखें अच्छी खबरें.