दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश से गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी. पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां जारी हैं और अनसर फल भार जुलूस निकाला गया. जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ जी की यात्रा पूरे उत्साह से जारी है. वहीं, काशी में सावन के दौरान सुगम दर्शन के लिए सात प्रवेश द्वार बनाए गए हैं और इस अवधि में वीआईपी व स्पर्श दर्शन बंद रहेंगे. इसके अलावा, उत्तराखंड के जोशीमठ में एनटीपीसी के तपोवन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंगों का सफल ब्रेकथ्रू हुआ है, जिससे निर्माण कार्य और तेज होगा. देखें अच्छी खबरें.