आज पूरे भारत में संकटमोचन हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. अयोध्या सहित देश के तमाम मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. इस पावन अवसर पर बजरंगबली की पूजा का विशेष अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 50 मिनट तक रहेगा. कोल्हापुर की ज्योतिबा हिल पर आयोजित छत्र यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जहां फूलों से सजी पालकी आकर्षण का केंद्र रही. वहीं, चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर अंबाजी धाम में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने 27 अप्रैल से 11 दिनों की 'भारत गौरव ट्रेन' यात्रा की घोषणा की है, जो श्रद्धालुओं को 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी. इसके अलावा, उत्तराखंड में गंगोत्री नेशनल पार्क के कपाट ट्रैकर्स के लिए खुल गए हैं. देखिए अच्छी खबरें.