नीदरलैंड्स के वेगनर स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर वर्ल्ड कप के अगले दौर में प्रवेश कर लिया, जहां कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल दागा. वहीं बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्टार शटलर पीवी सिंधु ने कनाडा की झांग वेन यू को 21-16, 21-17 से हराकर महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. इसके अलावा सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब में 2.62 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ. देशभर में कांवड़ यात्रा, अकोला में गणपति उत्सव और केरल में ओणम की धूम देखने को मिल रही है.