मुंबई कोस्टल रोड पर देश की पहली म्यूजिकल रोड बनकर तैयार हो गई है, जहां नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर जाने वाली लेन पर वाहन गुजरते ही ऑस्कर विजेता गाना 'जय हो' सुनाई देगा. इसके लिए सड़क पर विशेष तकनीक वाली म्यूजिक स्ट्रिप्स लगाई गई हैं. वहीं, उज्जैन में शिव नवरात्र के सातवें दिन भगवान महाकाल का मनमहेश स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें उन्हें कत्थई वस्त्रों और फलों की मालाओं से सजाया गया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत का सामना नामीबिया से होगा. मैच से पहले ईशान किशन और संजू सैमसन ने नेट पर जमकर अभ्यास किया. इसके अलावा, औली में राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में माता मावली मेले का भव्य शुभारंभ हुआ है.