देशभर में फाल्गुन मास और आगामी होली त्योहार की जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है. राजस्थान के सीकर में लखी फाल्गुन मेले के तीसरे दिन खाटू श्याम के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ा, वहीं मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में साधु-संतों ने श्रद्धालुओं पर रंग बरसाकर होली उत्सव का शुभारंभ किया. हिमाचल प्रदेश के मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई. राजधानी दिल्ली में नीदरलैंड्स दूतावास में 'ट्यूलिप्स बैक इन टाउन' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन नाम के ट्यूलिप सहित 50 हजार फूल प्रदर्शित किए गए. रक्षा क्षेत्र में, हिमाचल के बकलोह में भारत-अमेरिका का संयुक्त अभ्यास 'वज्र प्रहार' शुरू हुआ है, जो 16 मार्च तक चलेगा.