देश में पवित्र धार्मिक यात्राओं को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दुर्गम किन्नौर कैलाश यात्रा इस बार 1 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. वहीं, ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा में अब तक 36 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जिनमें से सर्वाधिक 13 लाख से ज्यादा भक्तों ने केदारनाथ में हाजिरी लगाई है.