scorecardresearch

Good News: बरसाना में आज खेली जाएगी विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली, देखिए देश की अच्छी खबरें

मथुरा के ब्रज में आज विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाएगी, जहां होलियार लट्ठ मारेंगे और होरियारे खुद को बचाएंगे. उत्तराखंड के बागेश्वर में चीर बंधन के साथ होली के पारंपरिक जश्न की शुरुआत हो चुकी है, जो एक हफ्ते तक चलेगा. छत्तीसगढ़ में सुकमा के गुंगुंडा गांव में आजादी के अठहत्तर साल बाद पहली बार बिजली की रोशनी पहुंची है. राजस्थान के जैसलमेर में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना का अग्नि वर्षा युद्धाभ्यास संपन्न हुआ, जिसमें टी-90 टैंक और अपाचे हेलीकॉप्टर शामिल रहे.