scorecardresearch

Good News: शिव नवरात्र के छठे दिन भगवान महाकाल का होल्कर श्रृंगार, देखिए देश की अच्छी खबरें

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि के छठे दिन बाबा महाकाल का होलकर स्वरूप में भव्य शृंगार किया गया, जिसमें उन्हें नवीन वस्त्रों और मुकुट से सजाया गया. खेल जगत से बड़ी खबर आई कि क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आयुष मात्रे को अपनी करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज की जर्सी भेंट की है. वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर दीनबंधु साहू ने प्रदूषण से निपटने के लिए देश का पहला 'कार्बन गार्डन' विकसित किया है, जो 2000 वर्ग फुट में फैला है और इसमें 45 प्रजातियों के पौधे हैं. इसके अलावा, अकोला के एक शिवभक्त ने मध्य प्रदेश के चौरागढ़ मंदिर में 100 किलो का त्रिशूल अर्पित कर आस्था की मिसाल पेश की. हिमाचल के पालमपुर में राज्य का पहला ट्यूलिप गार्डन भी आम जनता के लिए खोल दिया गया है, जिसमें 50,000 से अधिक फूलों की प्रजातियां मौजूद हैं.