न्यूयॉर्क में अनोखा नज़ारा दिखा. वहां कल शानदार ईस्टर परेड निकाली गई. पारंपरिक परिधानों में सजेधजे लोग अपने पालतू जानवरों के साथ इस परेड में शामिल हुए. बैलगाड़ियों की दौड़ सिर्फ भारत में ही नहीं होती. कंबोडिया के कम्पोंग स्पू प्रांत में भी धूमधाम से पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया. इसे कंबोडिया की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी परंपरा माना जाता है