scorecardresearch
Advertisement

Good News: पेरिस में सूर्य ग्रहण का नजारा, गुरेज़ में सेना ने बचाई भालू की जान...देखें कई अच्छी खबरें

पेरिस में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां सूरज का कुछ हिस्सा चांद के पीछे छिप गया और आइफल टावर के आसपास अंधेरा छा गया. वहीं, जम्मू-कश्मीर की गुरेज़ घाटी में भारतीय सेना के जवानों ने वन विभाग के साथ मिलकर एक ग्रेट हिमालयन भालू की जान बचाई, जिसका मुंह टिन के डिब्बे में फंस गया था। उधर, छत्तीसगढ़ के भिलाई में राज्य के पहले 'अन्नपूर्णा ग्रीन एटीएम' की शुरुआत हुई, जिससे अब कार्डधारकों को बायोमेट्रिक के जरिए आसानी से राशन मिल सकेगा. देखें अच्छी खबरें.