scorecardresearch

Good News: पीएम मोदी आज देंगे Delhi-Dehradun Expressway की सौगात, देखिए देश की अच्छी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 हज़ार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही देशभर में बैसाखी और असम में रोंगाली बिहू की धूम है. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर सहित देशभर के गुरुद्वारों में विशेष आयोजन किए गए हैं. वहीं, देश आज बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती मना रहा है , जिस मौके पर महाराष्ट्र के पिंपरी और नासिक में विशेष कार्यक्रम हुए. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है, जहां 15 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.