scorecardresearch

Good News: वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, 50 लाख से अधिक भक्तों ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी..देखिए अच्छी खबरें

माता वैष्णो देवी के दरबार में इस साल 22 जून तक रिकॉर्ड 50 लाख 70 हजार भक्तों ने दर्शन किए हैं. वहीं गुवाहाटी के कामाख्या धाम में अंबुबाची मेले का भव्य आयोजन हो रहा है. अयोध्या में राममंदिर परिसर के शेषावतार मंदिर के शिखर पर साधु-संतों की मौजूदगी में ध्वजारोहण संपन्न हुआ. उत्तराखंड के रुद्रनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. गुजरात सरकार ने अगरिया समुदाय के बच्चों के लिए स्कूल ऑन व्हील्स बसों की शुरुआत की है. खेलों में, भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हॉकी प्रो लीग में 4-3 से हराया, जबकि नरेंद्र बस्ती ने दक्षिण अफ्रीका की कठिन मैराथन पूरी की.