scorecardresearch
Advertisement

Good News: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब, देखें देश की अच्छी खबरें

सावन के पहले सोमवार को देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उज्जैन के महाकाल मंदिर, काशी विश्वनाथ और देवघर के बाबा धाम में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया. हरिद्वार कांवड़ यात्रा में 221 फीट लंबा तिरंगा और अग्नि फाइव मिसाइल थीम वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी. वहीं अमरनाथ यात्रा में अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. इसके अलावा चमोली की फूलों की घाटी में पर्यटकों का रिकॉर्ड टूटा और स्पाइडरमैन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रचे. देखें देश की अच्छी खबरें.